बायोफ्लॉक में कौन सी मछली पाले(Which fish is best for biofloc)

बायोफ्लॉक टैंक में कौन सी मछली पाले? 


यह बॉयोफ्लॉक के बारे में हमारा दूसरा ब्लॉग है, यदि आपने हमारा पहला ब्लॉग नहीं पढ़ा है, तो आप इस लिंक https://www.bioflocwithaquaponics.in/2022/12/Biofloc-fish-farming.html पर  क्लिक करके या फिर हमारी वेबसाइट  www.bioflocwithaquaponics.in पर जाकर हमारे पहले ब्लॉग को पढ़ सकते हैं| जिसमे हमने बॉयोफ्लॉक के बारे में बहुत हीअहम जानकारियां बताई है


बायोफ्लॉक एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें हम टैंक में मछली पालन करते हैं| जो भी व्यक्ति बायोफ्लॉक शुरू करना चाहता है उसकी मन में यह सवाल जरूर रहता है कि वह कौन सी मछली का पालन करें की उसको अच्छा मुनाफा हो क्योंकि यदि वह पहली बार ही गलत मछली का चुनाव कर लेगा तो उसे नुकसान होने की संभावना है और उनको यह लगने लगेगा कि यह सिस्टम बिल्कुल बेकार है| तो यह बहुत जरूरी है कि आपको पता हो की बायोफ्लॉक सिस्टम में आप किन-किन मछलियों का पालन कर सकते हैं| हम अपने अनुभव से आपको बताएंगे कि आपको किन किन मछलियों का पालन बायोफ्लॉक में करना है|


1.   Pangasius मछली(बेकरी,जासर,प्यासी,पंगास):- जिन भी मछलियों का पालन आप बायोफ्लॉक में कर सकते हैं उनमें सबसे पहला नाम Pangasius मछली का आता है| पंगास मछली की यह खासियत है कि वह बहुत कम जगह में बहुत अच्छी ग्रोथ लेती है| पंगास मछली बायोफ्लॉक टैंक में पाली जाने वाली एक बहुत अच्छी मछली है| पंगास मछली को बढ़ने में बहुत कम समय लगता है| यह मछली 7 से 8 महीने में 1 से 1.5 किलो की हो जाती है| यदि आप पंगास मछली का पालन बायोफ्लॉक टैंक में करेंगे तो आपको बहुत अच्छा मुनाफा होगा टैंक में इस मछली का पालन बहुत बड़े पैमाने पर हो रहा है|


Biofloc machli palan




*10,000 लीटर पानी में पंगास का कितना बच्चा डाले ?


यह सवाल बहुत ज्यादा लोगों द्वारा पूछा जाता है कि 10,000 लीटर के टैंक में या 10,000 लीटर पानी में हम पंगास का कितना बच्चा डाले तो इस सवाल का सही जवाब यह है कि आपको यदि पंगास मछली की कम समय में अच्छी ग्रोथ लेनी है तो आपको 10,000 लीटर पानी में पंगास का 500 बच्चा ही डालना चाहिए। एक 10000 लीटर की टैंक से आप 300 से 350 किलो तक मछली निकाल सकते हैं| यदि कोई आप से कहता है कि आप 10000 लीटर की टैंकमें 1000 बच्चा डालें और 1000 किलो तक मछली निकाल सकते हैं, तो आप उस के बहकावे में ना आएं क्योंकि यदि आप एक 10000 लीटर के टैंक में एक हजार बच्चा डाल देते हैं तो आपके मछली के बच्चों की ग्रोथ बहुत कम होगी और आपके द्वारा दिया गया दाना बर्बाद हो जाएगा और आपको बहुत ही नुकसान होगा।क्योंकि भारत में ज्यादातर लोग बड़ी मछली खाना पसंद करते हैं और ज्यादा मछलियां होने की वजह से टैंक में मछलियों की ग्रोथ नहीं आ पाती है और मछलियां 300 से 400 ग्राम तक ही रह जाती हैं और उनको बेचने में बड़ी समझ से आती है।




2.Tilapia मछली (तिलापिया मछली  ):-तिलापिया मछली का पालन टैंक में बहुत बड़े स्तर पर पूरी दुनिया में किया जाता है| तिलापिया मछली पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली मछलियों में से एक हैं| तिलापिया मछली के शरीर पर छोटे-छोटे स्केल होते हैं| जिस प्रकार प्यासी मछली में एक काटा होता है उसी प्रकार तिलापिया मछली में भी सिर्फ एक कांटा होता है| इस मछली का मार्किटेबल (बाजार में बिकने वाला ) साइज 300 से लेकर 500 ग्राम तक होता है| इसलिए यह मछली टैंक में बहुत ही सरलता से पाली जा सकती है| परंतु इस मछली को पालने में एक सावधानी रखनी पड़ती है यह मछली बहुत छोटे साइज में ही बच्चा देना शुरु कर देती है| चुकी यह मछली अपने बच्चों को अपने मुंह में रखती है इसलिए इसके ज्यादातर बच्चे जीवित रह जाते हैं और कुछ दिनों में टैंक में बहुत ज्यादा मात्रा में बच्चे हो जाते हैं| इस मुसीबत से बचने के लिए आपको मोनो सेक्स तिलापिया को ही पालना चाहिए| मोनो सेक्स तिलापिया 6 महीने तक टैंक में बच्चे नहीं देती है और 5 से 6 महीने के अंदर इस मछली का साइज 400 से 500 ग्राम तक हो जाता है| जो कि मार्किट में बेचने के लिए एक योग्य साइज है| इस मछली का पालन करने से पहले आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आपके लोकल मार्केट में इस मछली की मांग कितनी है| क्योंकि यदि आप मांग को जाने बिना इस मछली का पालन कर लेंगे और जब आप मार्किट में इस मछली को बेचने जाएंगे तो आपको समस्या का सामना करना पड़ेगा क्योंकि यदि इस मछली का आपके लोकल मार्केट में मांग नहीं होगा तो आपको इसका दाम बहुत कम मिलेगा जिससे आपको नुकसान भी हो सकता है|

biofloc machli palan




10,000 लीटर के टैंक में तिलापिया का कितना बच्चा डाले ?

यह जानना भी बहुत जरूरी है कि 10000 लीटर पानी में हम तिलापिया का कितना बच्चा डालें क्योंकि यदि हम 10000 लीटर में ज्यादा बच्चा डाल देंगे तो ऑक्सीजन की कमी होने लगेगी| क्योंकि यह मछली जल में गुली हुई ऑक्सीजन के सहारे ही जिंदा रहती हैं| यह मछली वायु से सांस नहीं ले सकती है इसलिए जब भी आपके टैंक में ऑक्सीजन की कमी होगी तो यह मछली मरना शुरू हो जाएगी| इसलिए हमे यह जानकारी होनी चाहिए कि हमें कितने लीटर पानी में कितना बच्चा डालना है 10000 लीटर पानी में हमें तिलापिया मछली का 700 से 800 तक बच्चा ही डालना चाहिए।




सिंघी मछली:- सिंघी मछली बायोफ्लॉक में बहुत ही सरलता से पाली जा सकती है| इस मछली का मार्किटेबल साइज 50 से 100 ग्राम तक होता है| इस मछली का Price अन्य मछलियों की तुलना में ज्यादा होता है| इसकी डिमांड अन्य मछलियों की तुलना में थोड़ी कम होती है| कुछ जगहों पर इस मछली की डिमांड ज़्यादा भी है| आप अपने लोकल एरिया में इस मछली की डिमांड को पता करके इस मछली का पालन कर सकते हैं और एक अच्छा मुनाफा इस मछलीसेआप कमा सकते हैं| 10000 लीटर पानी में इस मछली का आप 2500 से 3000 त बच्चा डाल सकते हैं।



biofloc singhi fish farming




रूपचन्दा मछली (Rupchanda Fish):-रूपचंदा मछली का भी बॉयोफ्लॉक में अच्छी तरह से पालन किया जा सकता है| इस मछली का मार्किट में डिमांड भी बहुत अधिक होता है और प्राइस भी अच्छा मिलता है| यह मछली 8 से 9 महीने में 1 किलो तक हो जाती है| इस मछली का पालन अन्य मछलियों के साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि यह अन्य मछलियों को हानि भी पहुंचा सकती है। यह मछली जल में घुली हुई ऑक्सीजन के सहारे जिंदा रहती है| यह हवा से ऑक्सीजन नहीं ले सकती| 10,000 लीटर पानी में इस मछली का 500 से 600 बच्चे तक डाले जा सकते हैं| यदि आप इस मछली का पालन कर रहे हैं तो अपने टैंक में ऑक्सीजन का विशेष ध्यान रखे|

biofloc rupchanda fish farming




वियतनामी कोई (vitenami koi):-स मछली का पालन भी बायोफ्लॉक टैंक में किया जा सकता हैं| इस मछली का मार्किटेबल साइज 50 से 100 ग्राम तक होता है| कुछ जगहों पर इस मछली की अच्छी डिमांड होती है| परंतु कुछ जगहों पर इस मछली की डिमांड बहुत कम होती है| यह मछली 8 से 9 महीने में 100 से 150 ग्राम तक हो जाती है इस मछली  का भी मोनोकल्चर करना चाहिए| अर्थात किसी अन्य मछली के साथ इस मछली का पालन नहीं करना चाहिए| 10000 टैंक में इस मछली का 2500 से 3000 तक बच्चा डालना चाहिए।

koi fish farming in biofloc tank




देसी मांगुर(Desi mangur):-इस मछली का पालन भी बॉयोफ्लॉक टैंक में किया जा सकता है| यदि आपके लोकल मार्केट में इस मछली की डिमांड अच्छी है तो आप भी इस मछली का पालन कर सकते हैं| इस मछली का मार्किटेबल साइज 100 से 150 ग्राम तक होता है| यह मछली 9 से 10 महीने में 100 से 150 ग्राम तक हो जाती है| 10,000 लीटर पानी में इस मछली का 2500 से 3000 तक बच्चा डालना चाहिए।

biofloc desi mangur fish farming



बॉयोफ्लॉक में कौन सी मछली का पालन नहीं करना चाहिए ?

कुछ मछलियां ऐसी भी होती हैं जिनका पालन यदि आप बॉयोफ्लोक टैंक में करते हैं तो आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है जैसे रोहू,कतला,ग्रास,Common carp, Amur carp,IMC आदि मछलियों का पालन यदि आप बॉयोफ्लॉक टैंक में करते हैं तो आपको बहुत नुकसान का सामना करना पड़ सकता है| क्योंकि यह मछलियां टैंक में ग्रोथ नहीं करती हैं| और यदि आक्सीजन की थोड़ी सी भी कमी होती है तो यह मछलियां टैंक से बाहर कूदना शुरु कर देती हैं। इन मछलियों का पालन तालाब में करना ही सही रहता है।



Note:- यदि आपको बॉयोफ्लॉक से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमे कमेंट में बता सकते हैं| अपने अगले ब्लॉग में हम बॉयोफ्लॉक के बारे में और अधिक चर्चा करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.