परिचय
पंगास बहुत तेजी से बढ़ने वाली मीठे पानी की मछली है| इस मछली का वजन 1 साल मे1-1.5kg तक हो
जाता है इस मछली में बीमारियां कम आती है क्योंकि इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है यह
सर्वा हारी मछली होती है यह छोटे कीड़े मकोड़े को भी खाती है परंतु इसका मुख्य भोजन कमर्शियल फीड
पंगास मछली पालन के लिए तालाब का चयन
1. इस मछली के पालन के लिए कम से कम आधा से 1 एकड़ तालाब का चयन करना चाहिए परंतु इसके पालन के लिए कितनेभी बड़े तालाब का चयन किया जा सकता है।
2. तालाब की गहराई 5 से 6Foot से ज्यादा नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह मछली बार-बार सांस लेने के लिए सतह पर आती है इससे ज्यादा गहराई होने सेइसकी ज्यादा energy loss हो जाती है।
3. पंगास मछली के पालन के लिए आयताकार तालाब का चयन करना चाहिए।
पंगास मछली
पालन के लिए पानी के पैरामीटर
पंगास मछली का किस साइज का बच्चा तालाब में डाले?
1. पंगास मछली का एक साल में दो बार पालन किया जा सकता है इसके लिए बच्चों का सही वजन तालाब में डालना बहुत जरूरी है।
2. यदि आप 4 से 5 ग्राम का बच्चा अपने तालाब में डालते हैं तो इसे एक किलो का होने में 8 से 9 महीने का समय लगेगा।
3. यदि आप एकसाल में पंगासकादो बार पालन करना चाहते हैं तो आपको पंगासका 150 से 200 ग्राम का बच्चा अपनेतालाब में डालना होगा।
4. छोटे बच्चे को बड़ा करने के लिए आप एकअलग से छोटा तालाब रखें जिसमें आप 4 से 5 ग्राम का बच्चा 2 महीने रखें एक से दो महीने में वह बच्चा 150 से 200 ग्राम का हो जाएगा उसके बाद उस बच्चे को आप अपने बड़े वाले तालाब में डाल दे|
पंगास मछली को क्या भोजन दे ?
5. पंगास मछली के लिए सबसे अच्छा भोजन Factory floting feed (commercial feed)होता है क्योंकि अन्य किसीभोजनपर यह अच्छा ग्रोथ नहीं लेती है
6. पंगासमछली को घर का बना भोजन यानी कि घर पर बनाया गया मछली का भोजन भी दे सकते हैं
7. यह बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि पंगास मछली Duckweed भी खाती है
तालाब में पंगास का कितना बच्चा डाले?
1 एकड़ (40000 squarefoot) के तालाब में पंगास मछली का 15 से 20 हजार तक बच्चा डाला जा सकता है
क्या पंगास को अन्य मछलियों के साथ पालन किया जा सकता है?
हा,इस मछली को IMC (indian major carp) मछली के साथ पालन किया जा सकता है पंगास मछली के साथ कार्पमछलियों को पालने से उन्हें अलग से भोजन देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है क्योंकि पंगासमछली को डाले गए भोजन से ही कार्प मछलियां भी अपना भोजन ग्रहण कर लेती हैं
क्या पंगास मछली का पालन ठंड में किया जा सकताहैं ?
पंगास मछली का पालन ठंड में नहीं किया जा सकता है क्योंकि जब तापमान 18℃से नीचे आता है तो यह मछली खाना बंद कर देती है और तापमाननीचे आने से यह मछली मरने लगती है आप तालाब का पानी बदलकर उस का तापमान नियंत्रित करके इस मछली का पालन ठंड में कर सकते हैं।
बच्चा डालते समय क्या सावधानियां रखें ?
कोशिश यह करनी चाहिए कि पंगास मछली का बच्चा आप अपने नजदीकी क्षेत्र सेहीलाए क्योंकि दूर से बच्चालाने पर इसकी मृत्यु दर बढ़ जाती है
बच्चे को अपने तालाब में डालने से पहले उसको पोटेशियम परमेग्नेट(kmno4) या नमक या फिर हल्दी के घोल में अवश्य sanitize करेइससे बाहर से आने वाली बीमारी बच्चे केशरीरपर से हट जाती है और इसके बाद ही बच्चे को अपने तालाब में डाले।
पंगास के बच्चे को कितनी बार दाना दे?
जब पंगास मछली का बच्चा 5 से 100 ग्राम के बीच में हो तो बच्चे को एक दिन में तीन से चार बार भोजन कराना चाहिए जब यह बच्चा 100- 300 ग्राम तकहो तो इसे दिन में दो से तीन बार भोजन कराना चाहिए इसी प्रकार जैसे-जैसे मछली बड़ी होती जाए तो भोजन डालने की दर कम कर देनी चाहिए जब मछली 800से 1किलो की हो जाए तो उसे दिन में दो बार ही भोजन कराना चाहिए।
टैंक में पंगास मछली का पालन कैसे करें?
यदि आप यह सीखना चाहते हैं कि टैंक मे पंगास मछली का पालन कैसे करें तो कमेंट में जरूर बताएं अपने अगले आर्टिकल में हम इसके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।


Please ask your question in comment