Fish farming in Bihar

 Fish farming in Bihar

 यदि आप भी बिहार में मछली पालन करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक मुनाफे का सौदा होगा क्योंकि बिहार में मछली पालन की बहुत ज्यादा मांग है और उत्पादन बहुत कम है बिहार में मछली की प्रति वर्ष उत्पादन 761 हजार टन व मांग 802 हजार टन है यानि कि 40 हजार टन का बहुत बड़ा गैप है यदि आप बिहार में मछली पालन करते हैं तो आपको मछली को बेचने के लिए कोई मुश्किल नहीं होगी सरकार द्वारा मछली पालन के लिए सब्सिडी भी मुहैया कराई जा रही है|



बिहार राज्य में कौन सी मछली का पालन करें?


 बिहार में मीठे पानी की मछलियां जैसे रोहू,कतला, ग्रास,कॉमनकार्प,नैन,रूपचन्दाआदि सभी प्रकार की मछलियों की बहुत अच्छी मांग है और इन सभी मछलियों के पालन के लिए बिहार की जलवायु बहुत अनुकूल है तो आप इन सभी मछलियों में से किसी भी मछली का पालन बिहार में कर सकते हैं|

 


 

कौन सी मछली के लिए कितने बड़े तालाब की आवश्यकता है?


 यदि आप Pangasius(बेकरी,जासर)मछली का पालन कर रहे हैं तोआप इस मछली का पालन आधे एकड़ तालाब से भी कर सकते हैं क्योंकि यह मछली कम जगह में भी अच्छी ग्रोथ लेती है और यदि आपके पास बड़ा तालाब है तो आप रोहू,कतला(IMC) मछलियों का पालन कर सकते हैं और बड़े तलाब में आप बेकरी मछली का भी पालन कर सकते हैं आई एम सी मछलियों को बेकरी मछली के साथ भी पालन किया जा सकता है क्योंकि यह दोनों मछलियांआपस में स्पर्धा नहीं करती हैं अगर आप रूपचंदा मछली का पालन करना चाहते हैं तो आप आधे एकड़ से भी शुरुआत कर सकते हैं|






बिहार में किस मछली की मांग ज्यादा है?

बिहार में बेकरी और IMC जैसी मछलियों की मांग बहुत ज्यादा है तो आप इन दोनों तरह की मछलियों का पालन बहुत बड़े पैमाने में कर सकते हैं क्योंकि इनकी मांग बहुत ज्यादा होने के कारण आपकोइन्हेंबेचने में कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि बिहार में यह मछलियां अभी बाहर से इंपोर्ट की जा रही हैं और राज्य में इनमछलियों का उत्पादन बहुत कम मात्रा में हो रहा है|






मछली उत्पादन के अलावा और क्या करें?

यदि आपके पास बड़ा तालाब या बडी जमीन नहीं है तो आप मछलियों का भोजन बनाने के लिए फीड मिल लगा सकते हैं जिसके लिए भारत सरकार द्वारा व राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है क्योंकि मछली के भोजन की मांग बहुत ज्यादा है और उत्पादन बहुत कम है तो आपको अपने बनाए गए फीड के लिए ग्राहक बहुत आसानी से मिल जाएंगे आप मछली के बीज उत्पादन के लिए हैचरी भी लगा सकते हैं हैचरी लगाने के लिए भी राज्य सरकार व भारत सरकार द्वारा सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है मछलियों की बीज की मांग बहुत ज्यादा हैं और उत्पादन बहुत कम है आप अच्छा बीज बनाकर उन्हें मार्किट में सेल कर सकते हैं और एक अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। मछली के बीज की मांग सिर्फ बिहार राज्य में नहीं बल्कि भारत के अन्य कई राज्यो में बड़ी मात्रा में है।





कौन सी विधि से मछली पालन करें?

मछली पालन के लिए कई सारी विधि उपलब्ध हैं आप किसी भी विधि से मछली पालन कर सकते हैं जिस प्रकार की जमीन आपके पास उपलब्ध है उस हिसाब से विधि का चयन आप कर सकते हैं यदि आपके पास पहले से बना हुआ पोखरा(तालाब) है तो आप उसमें मछली पालन कर सकते हैं यदि आपके पास 1 एकड़ या उससे ज्यादा जमीन है तो आप पोंड(तालाब) कल्चर कर सकते हैं यदि आपके पास कम जमीन है तो आप उसमें Biofloc या फिर RAS विधि से मछली पालन कर सकते हैं मछली पालन की कई सारी विधियां हैं जैसे Pond culture,RAS,Biofloc,Pondliner tank आदि सभी विधियों से आप मछली पालन कर सकते हैं मछली पालन के बारे में सीखने के लिए आप हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/@bioflocwithaquaponics को भी Subscribe कर सकते हैं और Biofloc की ट्रेनिंग लेने के लिए आप इस नंबर 8789296751 पर संपर्क कर सकते हैं।








मछली पालन से कितना पैसा कमा सकते हैं?

मछली पालन से आप साल का लाखो या करोडो रूपए भी कमा सकते हैं यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी बड़ी जगह में मछली पालन कर रहे हैं यदि आप 1 एकड़ में मछली पालन कर रहे हैं तो आप साल का 3 से 4 लाख रुपए आराम से कमा सकते हैं इसके लिए आपको अच्छी गुणवत्ता के बीज और अच्छी गुणवत्ता के भोजन का इस्तेमाल करना होगा और समय-समय पर दवाइयां और पानी के सभी मापदंडो को सही रखना होगा।




मछली पालन की ट्रेनिंग कहां से लें?

यदि आप नए फार्मर हैं और मछली पालन करना सीखना चाहते हैं तो आपको उन किसानों से मिलना चाहिए जो कई सालों से मछली पालन कर रहे हैं और मछली पालन में काफी अच्छी जानकारी रखते हैं और यदि आप सरकारी संस्था से मछली पालन सीखना चाहते हैं तो आप CIFA(central institute of freshwater aquaculture) से मछली पालन की ट्रेनिंग ले सकते हैं और यदि आप बायोफ्लॉक की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं तो आप इस नंबर 8789296751पर संपर्क कर सकते हैं।





Note- यदि आपका कोई भी सवाल है तो आप कमेंट में जरूर बताए।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Please ask your question in comment